बॉलीवुड

कंगना रनौत और जावेद अख्तर में हुआ समझौता, खत्म हुई 5 साल की कानूनी लड़ाई

Kangana Ranaut-Javed Akhtar defamation case: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साल 2020 में मानहानि केस किया था, जो 28 फरवरी के दिन खत्म हो गया है। कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अपसी सहमति से समझौता कर लिया है, जिसके बाद ये केस बंद हो गया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर जावेद अख्तर का शुक्रिया भी अदा किया है।

Image

Kangana Ranaut-Javed Akhtar Legal Battle ENDS! Lyricist To Write Songs For Actress' Next Film

Kangana Ranaut-Javed Akhtar defamation case: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साल 2020 में अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर मानहानि केस किया था। कंगना रनौत ने एक बयान में कहा था कि जब वो ऋतिक रोशन के खिलाफ बोल रही थीं, तब जावेद अख्तर ने एक दफा उन्हें घर बुलाकर कहा था कि वो ऐसी बयानबाजी न करें नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के इसी बयान को लेकर उन पर मानहानि केस किया था और उन्हें कोर्ट में इस बयान को सही साबित करने के लिए साक्ष्य पेश करने को कहा था। सालों तक चले इस केस में कंगना रनौत ऐसे सबूत पेश नहीं कर पायीं, जिसके बाद उन्होंने जावेद अख्तर संग समझौता करना पड़ा है। कंगना रनौत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो जावेद अख्तर के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "आज जावेद जी और मैंने अपना कानूनी मामला सुलझा लिया है। हम दोनों ने अपसी समझौते के बाद इस केस को खत्म करने का फैसला लिाय है। जावेद जी बहुत ही दरियादिल इंसान हैं, जिन्होंने मुझसे वादा किया है कि वो मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखेंगे।"

Javed Kangana

Javed Kangana

बता दें कि जावेद अख्तर द्वारा किए गए मानहानि मामले में कंगना रनौत को कोर्ट ने आखिरी तारीख में काफी फटकार लगाई थी। कंगना रनौत कई दफा तारीख पर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि अगर वो अगली तारीख पर कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होगा। इस फटकार के बाद कंगना रनौत न केवल कोर्ट में पहुंची बल्कि उन्होंने जावेद अख्तर संग बात करके मामले को भी सुलझा लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article