बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन-निमृत कौर के अफेयर पर KRK का बड़ा दावा, बोले 'वो 42 साल की बुढ़िया...'

KRK on Abhishek Nimrat Affair: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर का अफेयर (Abhishek Nimrat Affair) काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कमाल आर खान (KRK) ने अभिषेक-निमृत के अफेयर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि अगर अभिषेक को अफेयर करना ही होगा तो वो किसी जवान लड़की से करेंगे, 42 साल की निमृत से क्यों करेंगे?

Image

Abhishek Nimrat Affair

KRK on Abhishek Nimrat Affair: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जूनियर बच्चन की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से खबरें बन रही हैं। अदाकारा निमृत कौर (Nimrat Kaur) के साथ उनका अफेयर इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन है, जिसकी वजह से लोग हैरान हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी हसीना संग शादी करने वाले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का अफेयर किसी दूसरी महिला से है, इस बात को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। बच्चन परिवार के फैंस का कहना है कि अभिषेक बच्चन को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वो बेबुनियाद हैं लेकिन रेडइट जैसी साइट पर कुछ फैंस जो सबूत पेश कर रहे हैं वो इस बात पर भरोसा करने को मजबूर कर देते हैं कि अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के बीच खास रिश्ता है।

अभिषेक बच्चन और निमृत कौर (Abhishek Nimrat Affair) ने भी अफेयर की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण लोग थोड़े परेशान हो रहे हैं। इसी बीच कमाल आर खान ने ट्विटर पर अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के अफेयर पर ऐसी बात लिखी है, जिससे बच्चन परिवार के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी। कमाल आर खान ने लिखा है, 'जो बददिमाग मीडियावाले ये सोच रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और निमृत कौर डेट कर रहे हैं उन्हें ये सोचना चाहिए कि जब अभिषेक बच्चन 25 साल की लड़की को डेट कर सकता है वो 42 साल की बूढ़ी निमृत कौर को क्यों डेट करेगा?'

कमाल आर खान बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी-बड़ी खबरों पर विवादित विचार रखने के लिए बदनाम हैं लेकिन लोग उनकी बातों को सीरियसली लेते हैं क्योंकि वो लम्बे समय तक इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। कमाल आर खान ने बिग बॉस के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े राज खोलने का सिलसिला शुरू किया था, जो अब तक जारी है। वैसे आपका अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के अफेयर पर केआरके के ट्वीट के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article