बॉलीवुड

Kala Hiran: 'उन्हें सब पता था' गोविंद नामदेव के बयान पर डायरेक्टर Bharat S. Shrinate का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 18, 2026, 11:43 AM IST

Bharat S. Shrinate on Kala Hiran Movie: फिल्म काला हिरण के एक्टर गोविंद नामदेव कुछ दिनों पहले इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने इस मूवी को लेकर अंधेरे में रखा गया था। अब इसको लेकर डायरेक्टर ने कहा कि...

Image

गोविंद नामदेव के बयान पर डायरेक्टर का रिएक्शन (Image Source: IMDb/ Kala Hiran Movie/ ANI)

Bharat S. Shrinate on Kala Hiran Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के पोस्टर आने के बाद से बवाल मचा हुआ है। अभी हाल ही फिल्म काला हिरण का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद सलमान खान मेकर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए थे। सलमान खान का आरोप है कि फिल्म काला हिरण उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही है। विवाद होने के बाद फिल्म में नजर आने वाले एक्टर गोविंद नामदेव (Govind Namdev) ने कहा कि उन्हें मुझे नहीं पता था ये इसमें सलमान खान जैसे दिखने वाले किरदार का इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं गोविंद नामदेव ने ये भी कहा था कि वो सलमान खान के खिलाफ कोई फिल्म नहीं करेंगे। अब इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत ने रिएक्शन दिया है।

भारत एस. श्रीनेत ने गोविंद नामदेव को लेकर कही ये बात

फिल्म काला हिरण एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह भारत एस. श्रीनेत का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म डायरेक्टर ने गोविंद नामदेव ने उस दावे पर रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म के बारे उन्हें कुछ नहीं पता था। भारत एस. श्रीनेत ने News18 से बातचीत में कहा कि 'हो सकता है उस समय उनका मूड कुछ और रहा हो। उन्हें फिल्म की कहानी और उससे जुड़ी हर बात की पूरी जानकारी थी। मैं एक सीनियर कलाकार के तौर पर उनका बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन क्योंकि मामला कानूनी है, इसलिए मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। प्रोडक्शन की तरफ से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है।'

सोनू मिश्रा को ऑफर हुआ था रोल?

सोनू मिश्रा के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि वो इस प्रोजेक्ट के तहत मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बयान दें। लेकिन श्रीनेत का कहना है कि वह सोनू मिश्रा को जानते तक नहीं हैं और उन्हें कभी फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, 'क्या वो एक्टर हैं? मैंने उन्हें सेट पर नहीं देखा। वो लगातार इस बारे में बातें कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं जानता। लोग गर्म तेल में पकौड़े तलना चाहते हैं। हमारी फिल्म का मुख्य किरदार काशिफ इकबाल खान है।"

जल्द रिलीज होगी फिल्म

कोर्ट में चल रहे केस पर भी भारत एस. श्रीनेत ने रिएक्शन दिया। भारत एस. श्रीनेत ने कहा कि 'हमें उम्मीद है कि फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। और ये जरूर रिलीज होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'इतिहास की सच्ची घटनाओं, संवेदनशील मुद्दों, हत्याओं और आतंकी हमलों पर भी कई फिल्में बनती हैं और किसी को उनसे दिक्कत नहीं होती। हमारी फिल्म भी जोधपुर में हुई एक घटना से प्रेरित है। हम फिल्म में किसी भी तरह से सलमान खान को नहीं दिखा रहे हैं। इंडस्ट्री से भी हमें समर्थन मिल रहा है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article