बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। काजोल (Kajol) ने अपने पति को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अजय के बर्थडे पर उनके बारे में दिसचस्प खुलासा किया जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। एक्ट्रेस ने अजय के फैंस को उनके अनदेखें पहलु से मिलवाया है। अजय के बारे में इस बात को जानकर फैंस को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने पति के बारे में ऐसा क्या कहा है?
काजोल ने अजय की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “चूंकि मैं जानता हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं कि आप केक के बारे में सोचते ही बच्चों की तरह उछल-कूद कर रहे हैं, ताली बजा रहे हैं और गोल-गोल घूम रहे हैं। मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करती हूं। अगर किसी के पास ऐसा करते हुए आपका वीडियो है तो मुझे तुरंत भेजें। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बर्थडे बॉय।
काजोल ने खास अंदाज में दी अजय को बधाई
काजोल के बर्थडे विश पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 1999 में काजोल और अजय ने शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं न्यासा और युगा। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। अजय और काजोल की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
