बॉलीवुड

शाहरुख खान के मेट गाला लुक पर काजोल ने खींची टांग, लुक रीक्रिएट कर फैंस से पूछा सवाल

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look: शाहरुख खान बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल देवगन ने मस्ती करते हुए किंग खान का लुक रीक्रिएट किया और फैंस से सवाल करते हुए पूछा है बताओ कौन बेहतर है। उनके इस लुक पर फैंस ने भी अतरंगी जवाब दिए हैं ।

Image

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने मेट गाला 2025( Met Gala 2025) में डेब्यू किया है। शाहरुख ने अपने लुक से फैंस को हिलाकर रख दिया। शाहरुख खान ने सब्यासाची की क्लासिक ड्रेस पहनी थी जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। शाहरुख खान के लुक पर बॉलीवुड के स्टार्स ने रिएक्ट किया है। अब उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल देवगन ने मस्ती करते हुए शाहरुख खान का लुक रीक्रिएट किया और फैंस से सवाल करते हुए पूछा है बताओ कौन बेहतर है।

काजोल देवगन ( Kajol Devgan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शाहरुख खान के मेट गाला लुक को शेयर किया है। इसी के साथ काजोल ने अपनी कुछ फोटोज लगाई है जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में है और हाथों में अंगूठियाँ पहनी हुई हैं। ये अंगूठियां उसी तरह है जैसे शाहरुख खान ने मेट गाला में पहनी हुई है। फोटोज शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है'अंतर पहचानो'। शाहरुख खान के साथ चुटकी हंसी-मजाक करते हुए काजोल ने यह पोस्ट किया है। हालांकि काजोल ने भी हाथों में खूब सारी चंक ज्वेलरी पहनी हुई है।

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

काजोल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। लोगों ने कहा है कि आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि अब आपको साथ में फिल्म करनी चाहिए, बहुत समय हो गया दोनों को साथ में देखे हुए। शाहरुख खान के लुक की बात करें तो मेट गाला 2025 में शाहरुख खान के ग्रैंड डेब्यू में उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट और K नेकलेस पहना था। यह आउटफिट और जूलरी दोनों ही डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article