बॉलीवुड

20 साल की हुईं Nysa Devgan, Kajol और Ajay Devgn ने ऐसे मनाया लाडली का बर्थडे

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 10:16 AM IST

Nysa Devgan 20th Birthday Celebration : अजय देवगन और काजोल की फैमिली ने बर्थडे के मौके पर नीसा देवगन पर जमकर प्यार बरसाया। नीसा का 20वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इसकी एक झलक वीडियो में दिखाई दे रही है। यहां देखें कैसे नीसा ने मनाया अपना 20वां बर्थडे-

Image

Nysa Devgan birthday celebration

Nysa Devgan Birthday: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) 20 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन नीसा देवगन के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें नीसा 20 अप्रैल को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। अजय देवगन और काजोल की फैमिली ने बर्थडे के मौके पर नीसा पर जमकर प्यार बरसाया। नीसा का 20वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इसकी एक झलक वीडियो में दिखाई दे रही है।

इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी नीसा को जन्मदिन की बधाई दी है। अब नीसा देवगन के जन्मदिन का वीडियो तनीषा मुखर्जी ने शेयर किया है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही है। तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। इसमें नीसा अपने परिवार के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में काजोल के हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाने की आवाज आ रही है। बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय बेबी गर्ल।' यहां देखे वीडियो-

नीसा सभी के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं और ताली बजा रही हैं। घर में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान न्यासा देवगन ने ग्रे टॉप और योगा पैंट पहना था। आपको बता दें, काजोल और अजय देवगन ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था और बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article