बॉलीवुड

Kabhi Khushi Kabhie Gham फ़ेम मालविका राज जल्द बनने वाली हैं, शादी के 2 साल बाद भरी गोद

Malvika Raaj Soon To Become Mom: बॉलीवुड एक्ट्रेस मालविका राज शादी के 2 साल बाद मां बनने जा रही हैं। पति प्रणव बग्गा संग मालविका अपने पहले बच्चों को जन्म देंगी। कपल ने कई अच्छी तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा फैंस के आगे की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

Malvika Raaj Soon To Become Mom

Malvika Raaj Soon To Become Mom: करण जौहर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को कोई कैसे भुला सकता है। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म को आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। फिल्म के सभी कलाकारों को जैसे शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन दिल में बसे हुए हैं। कभी खुशी कभी गम में छोटी पूजा सभी को याद होगी जो कृष को बहुत सताती थी। जल्द ही वही पूजा अब मां बनने जा रही है। मालविका राज ने शादी के 2 साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में छोटी पूजा का किरदार निभा चुकीं मालविका राज (Malvika Raaj) और पति प्रणव बग्गा (Pranav Bagga) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी कपल ने बेहद ही क्यूट अंदाज में फैंस संग शेयर की। पोस्ट की गई तस्वीरों में मालविका और पति प्रणव ने मॉम-डैड वाली टोपी पहनी हुई है। सिर्फ यही नहीं मालविका ने लोगों को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी दिखाई। क्यूट तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा 'तुम+ मैं= 3।' कृति खरबंदा, ऋद्धिमा पंडित और अनीता राज जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस को इस नई जर्नी के लिए शुभकमाएं दे रहे हैं।

फैंस भी मालविका की संतान देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 29 नवंबर साल 2022 में मालविका और प्रणव ने गोवा के बीच किनारे सात फेरे लिए थे। कपल ने धूम धाम से परिवार और दोस्तों के बीच शादी की थी। मालविका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन लोगों के बीच बज नहीं बना पाई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article