आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें इस फिल्म का पहला शो 11 बजे से शुरू होने वाला है। बीते रात इस फिल्म के लिए खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जूही चावला आशा भोसले के पैर छू रही हैं।
फिल्म स्क्रीनिंग पर शाहरुख खान, सलमान खान, विक्की कौशल, रेखा, तमन्ना भाटिया, रिया चक्रवर्ती, जूही चावला, आशा भोसले अपनी पोती जनई भोसले के साथ पहुंची थी। स्क्रीनिंग में आशा भोसले के साथ जूही की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जूही आशा भोसले का पैर छू रही हैं। जिसके बाद आशा खुश होकर जूही को गले लगाती है। इसके बाद जूही आशा भोसले की पोती जनाइ को गले लगाती है। इस दौरान जूही चावला ने सफेद कुर्ता सेट कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही आशा भोसले ने पीच साड़ी कैरी की थी।
इन फिल्मों में साथ आए नजर
जूही चावला और आमिर खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों ने कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के, इश्क और लव लव जैसी मशहूर फिल्मों में साथ काम किए है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उन्हें 1990 के दशक में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बना दिया। पिछले कई सालों से दोनों सितारों के बीच गहरी दोस्ती बनी हुई है।
