बॉलीवुड

War 2: जूनियर एनटीआर ने शुरू की डबिंग, जल्द खत्म करेंगे ऋतिक रोशन की एक्शन मूवी का काम

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की नई फिल्म वॉर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो कलाकार जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 की डबिंग शुरू कर दी है, जिसे वो जल्द ही खत्म कर लेंगे। इसी के साथ जूनियर एनटीआर वॉर 2 का सारा काम खत्म कर देंगे।

Image

War 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी कलाकारों ने इसकी शूटिंग पूरी कर दी है और अब मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जूनियर एनटीआर ने फिल्म वॉर 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद इसकी डबिंग भी शुरू कर दी है। मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार, जूनियर एनटीआर जल्द ही वॉर 2 की डबिंग पूरी कर लेंगे और फिर इसके बाद उनका सारा काम खत्म हो जाएगा।

फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन से लोहा देते दिखेंगे। इन दोनों कलाकारों की भिड़ंत देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। वॉर 2 का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन सीन्स करते दिखे थे। इन एक्शन सीन्स को देखने के बाद दर्शक एक्साइटेड हो गए थे। फिल्म वॉर 2 के टीजर ने दर्शकों के बीच में जो उत्साह पैदा किया है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।

फिल्म वॉर 2 में कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। टीजर में कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक दर्शकों को काफी पसंद आया था और उन्होंने अदाकारा पर जमकर प्यार बरासाया था। यह पहला मौका है जब कियारा आडवाणी ने बोल्ड बिकिनी शॉट दिया है। कियारा जल्द ही मां भी बनने वाली हैं, जिस कारण भी दर्शक कियारा को वॉर 2 में देखने के लिए उत्साहित हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article