बॉलीवुड

ऑस्कर जीतते ही RRR 2 पर JR NTR ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 14, 2023, 08:09 AM IST

RRR 2 Release Date: एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही अवॉर्ड्स के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिसके बाद फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर अब एक्टर JR NTR ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

JR NTR on RRR 2

KEY HIGHLIGHTS
  • RRR 2 पर JR NTR ने किया बड़ा खुलासा।
  • फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीत लिया है।
  • जल्द ही RRR 2 पर भी काम शुरू हो सकता है।

RRR 2 Release Date: एस. एस राजामौली (S. S. RajaMouli) की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक आरआरआर (RRR) ने बेशुमार सफलता हासिल की है। बॉक्स ऑफिस से लेकर अवॉर्ड्स तक इस फिल्म ने न सिर्फ एस. एस. राजामौली बल्कि पूरा भारत के नाम का परचम लहराया है। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। जिसके बाद सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। फिल्म में JR NTR और राम चरण लीड रोल में मौजूद हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में काम किया है। साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक आरआरआर के सीक्वल का हर कोई इंतजार कर रहा है। RRR 2 को लेकर अब JR NTR ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

‘RRR 2 की शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार’

ऑस्कर जीतने के बाद RRR स्टार रामचरण और JR NTR इंटरव्यू देने में काफी बिजी नजर आए हैं। इस दौरान JR NTR से पूछा गया की RRR 2 को लेकर आपका क्या प्लान है? इसके जवाब में JR NTR ने कहा, ‘अभी तक एस. एस. राजामौली से मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि हम कब शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि हमें अब इंतजार नहीं हो रहा है। लेकिन RRR 2 शुरू करने से पहले हमें अपने पहले के प्रोजेक्ट्स पर काम खत्म करना होगा।’ JR NTR ने यह तो साफ नहीं किया कि शूटिंग कब शुरू होने वाली है, हालांकि यह तय है कि RRR 2 पर काम चल रहा है।

नाटू-नाटू को मिला ऑस्कर

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीत लिया है, यह दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। फिल्म का यह गाना M. M. कीरावानी ने कंपोज किया है। ऑस्कर रिसीव करने भी कीरावानी ही स्टेज पर पहुंचे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए पहुंची जो भारत के लिए काफी गर्व की बात है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article