बॉलीवुड

Pathaan मेकर्स संग लड़ाई की खबरों पर John Abraham ने लगाया पूर्ण विराम, बोले '25 जनवरी का इंतजार करो...'

John Abraham on Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) पर ऐसे आरोप लग रहे थे कि वो पठान (Pathaan) के मेकर्स से काफी नाराज हैं। जॉन अब्राहम ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन आरापों को खोखला बताया है और कहा है कि वो आदित्य चोपड़ा के शुक्रगुजार हैं कि उन्हें पठान में जॉन के लिए चांस दिया है।

Image

Pathaan मेकर्स संग लड़ाई की खबरों पर John Abraham ने लगाया पूर्ण विराम, बोले '25 जनवरी का इंतजार करो...'

John Abraham on Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम बीते दिनों एक इवेंट पर गए थे, जहां उनसे फिल्म पठान के बारे में सवाल किया गया। फिल्म पठान (Pathaan) के सवाल पर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने चुप्पी साध ली और कुछ भी कहने को मना कर दिया। इसके बाद से ही ऐसी खबरें वायरल होने लगीं कि जॉन अब्राहम फिल्म पठान के मेकर्स से नाराज चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह दावा तक किया गया कि जॉन अब्राहम पठान के मेकर्स से इतने नाराज हैं कि वो इसके प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनना चाहते हैं। लोगों द्वारा लगाए जा रहे कयासों के बीच जॉन अब्राहम ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि वो फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें उन्होंने अपने करियर का सबसे अच्छा किरदार प्ले किया है।

जॉन अब्राहम ने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा हुआ है, 'मैं इतने सालों से बॉलीवुड में काम करता आ रहा हूं लेकिन ये पल मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं आप सबका शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों ने पठान के ट्रेलर पर इतना प्यार बरसाया है। इसे बनाने में हमने काफी खून पसीना बहाया है। यह काफी बड़ी मूवी है। आदित्य ने मुझे हमेशा कुछ स्पेशल रोल्स दिए हैं। मैं सिद्धार्थ की इस मूवी के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। मैं पठान के बारे में काफी कुछ कहना चाहता हूं लेकिन 25 जनवरी का इंतजार करूंगा। मैं बस इतना कहूंगा कि हम सभी को इस बिग एंटरटेनर का इंतजार करना चाहिए। मैं एक बार फिर से आप सभी का धन्यवाद कहना चाहता हूं कि आपने पठान के ट्रेलर को इतना प्यार दिया है।'

Pathaan मेकर्स संग लड़ाई की खबरों पर John Abraham ने लगाया पूर्ण विराम, बोले '25 जनवरी का इंतजार करो...'

Pathaan मेकर्स संग लड़ाई की खबरों पर John Abraham ने लगाया पूर्ण विराम, बोले '25 जनवरी का इंतजार करो...'

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म पठान का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो बिग बजट एक्शन एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article