बॉलीवुड

Jiah Khan Case Verdict: मां जरीना वहाब ने मांगी सूरज पंचोली के लिए दुआएं, बोलीं 'मेरा बेटा बेगुनाह है...'

Jiah Khan Case Verdict: बॉलीवुड अदाकारा जिया खान (Jiah Khan) आत्महत्या मामले में कोर्ट 10 साल बाद फैसला सुनाएगी। अदाकारा जिया खान मामले में आने वाले फैसले से एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के भविष्य का भी फैसला होगा। सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Image

Jiah Khan case

Jiah Khan Case Verdict: अदाकारा जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड केस में 28 अप्रैल 2023 के दिन कोर्ट फैसला सुनाएगी। 10 सालों तक जिया खान के परिवार ने इस दिन का इंतजार किया है। जिया खान के परिवार के साथ-साथ एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के परिवार को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। जिया खान मामले में सूरज पंचोली का नाम फंसा था, जिसके बाद से ही वो कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। जिया खान मौत मामले के चलते सूरज पंचोली जेल भी काट चुके हैं। एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने कोर्ट के फैसले से पहले मीडिया से बात की है। जरीना ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे के साथ न्याय होगा।

एक्ट्रेस जरीना वहाब के अनुसार, 'हमने इस दिन का इंतजार 10 सालों तक किया है। ये 10 साल मेरे बेटे के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। हम 10 सालों से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि सूरज के साथ न्याय होगा।'

भावुक जरीना वहाब ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जब मेरा बेटा मेरी आंखों में देखता है तो मुझे उसके दर्द का अहसास होता है। मैं उसकी आंखों में नहीं देख पाती हूं। हम इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर पाते हैं लेकिन मुझे पता है कि वो क्या झेल रहा है। मैं कभी भी हेल्पलेस फील करती हूं। मैं उससे कुछ कह ही नहीं पाती हूं। मुझे पता है कि मेरा बेटा बेगुनाह है। दस साल लग गए हैं लेकिन मिुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि ये एक वक्त है जो गुजर जाएगा। ऊपरवाले के घर में देर है अंधेर नहीं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे बेटे को न्याय मिलेगा।' जिया खान आत्महत्या मामले में कल सुबह 10:30 बजे कोर्ट का फैसला आएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article