Jee Le Zara: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जी ले जरा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। फरहान ने कुछ समय पहले फिल्म पर काम करना शुरू किया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास डेट नहीं थी जिसकी वजह से फरहान ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के बाद अब कैटरीना कैफ ने भी इसस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स प्रियंका और कैटरीना की जगह पर अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी को अप्रोच कर रहे हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेस से मेकर्स की बात चल रही है। हालांकि फरहान ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि प्रियंका और कैटरीना ने फिल्म छोड़ दी है। फरहान जी ले जरा को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की तरह बनाना चाहते हैं। ये एक फीमेल सेंट्रिक मूवी है।
प्रियंका- आलिया की डेट की वजह से रूकी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से साल 2023 में शूटिंग नहीं कर सकती हैं। वहीं, आलिया भी बैजू बावरा और रामायण की शूटिंग की वजह से काफी बिजी है। फरहान ने एक्ट्रेसेस की डेट को लेकर बात समझते हुए कहा कि वो ये फिल्म साल 2024 में शूट करेंगे।
फरहान ने जी ले जरा की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया है। निर्देशक जी ले जरा से पहले डॉन 3 और बाकी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वहीं, आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने रणवीर कपूर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
