बॉलीवुड

राज्य सभा में गजरीं जया बच्चन, सरकार पर लगाया फिल्म इंडस्ट्री का गला घोंटने का आरोप

बॉलीवुड अदाकारा और राज्य सभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भारतीय सरकार पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का गला घोंटने का आरोप लगाया है। जया बच्चन ने कहा है कि भारतीय सरकार ने इस बार के बजट में फिल्म इंडस्ट्री को नजरअंदाज किया है और उसका ध्यान नहीं रखा है।

Image

Jaya Bachchan

जानी-मानी अदाकारा और राजनेत्री जया बच्चन ने मंगलवार के दिन राज्यसभा में जोरदार भाषण दिया और भारतीय सरकार को घेरने की कोशिश की। जया बच्चन ने भारतीय सरकार पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने इस बार के बजट में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की तरफ ध्यान नहीं दिया है, जिस कारण उसकी हत्या हुई है। जया बच्चन ने भाषण में कहा है कि सरकार फिल्म इंडस्ट्री पर दया करे और उसका गला दबाना बंद करे। जया बच्चन ने अपने भाषण के से भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा और उनके द्वारा पेश किए गए ताजा बजट की गलतियों की ओर इशारा किया।

11 फरवरी को दिए भाषण में जया बच्चन ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस बार के बजट में फिल्म इंडस्ट्री का ख्याल नहीं रखा है और उसे पूरी तरह से इग्नोर किया है। सरकार की इस नजरअंदाजी की वजह से सिंगल स्क्रीन थिएटर्स मर जाएंगे और पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। जया बच्चन ने कहा कि पहले की भी सरकारें इसी तरह की गलती कर चुकी हैं लेकिन इस बार तो सारी हदें पार हो गई है।

सिलसिला अदाकारा जया बच्चन ने राज्य सभा में कहा, 'आज जीएसटी की बात रहने दीजिए, सारे सिंगल स्क्रीन थिएटर्स मर रहे हैं। दर्शक सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं क्योंकि सबकुछ इतना महंगा हो गया है। सरकार का बजट देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री को मारने की कोशिश की गई है। फिल्में देश को दुनिया से जोड़ती हैं, ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को यूं नजरअंदाज करना सही नहीं है।'

जया बच्चन ने आगे कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बोल रही हूं और उनकी तरफ से रिक्वेस्ट कर रही हूं कि कृप्या उन्हें बक्श दें। फिल्म इंडस्ट्री पर थोड़ी दया करें और उन्हें बचा लें। जिस तरह का बजट आया है, उससे फिल्म इंडस्ट्री मर जाएगी। इस तरह से सिनेमा को टारगेट किया जा रहा है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article