बॉलीवुड

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की जवान जल्द छुएगी 1000 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 07:56 PM IST

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ग्लोबली भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Image

Jawan Worldwide Collection (credit Pic: instagram)

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया है। एक्टर की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरो ंमें रिलीज हुई थी। 16 दिन बाद भी जवान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 532.93 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म के मेकर्स ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज तक ऐसी जीत नहीं मिली है।

जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने ग्लोबली 950 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा का जल्द पार कर लेगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। एक्शन थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन ने एटली ने किया है। मुंबई में फिल्म का सक्सेस मीट रखा गया था। इस सक्सेस मीट में नयनतारा के अलावा फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेकर्स फिल्म की सक्सेस से बेहद खुद है। जवान के बाद किंग खान डंकी में नजर आएंगे। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article