Jawan Movie Quick Review in Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर हर जगह सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं, तभी देर रात को फिल्म का टिकट खरीदने के लिए कई लोगों को देखा गया। ऐसे में हर कोई बेताब है की फिल्म कैसी होगी क्या फिल्म पैसा वसूल है या नहीं। अभी कुछ ही समय पहले जवान को देखने गए क्रिटिक्स ने अपना पहला रिव्यु ट्विटर पर पोस्ट कर दिया है। यह देख फैंस अब और बी ज्यादा खुश हो गए हैं किंग खान की इस फिल्म के लिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म का रिव्यु कैसा और इसे कितने स्टार्स मिले हैं।
फिल्म का रिव्यु देते हुए क्रिटिक्स ने बताया है कि जवान एक आकर्षक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे सटीक डायरेक्शन के साथ एटली ने बनाया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांच और क्या कुछ के साथ एक संपूर्ण मनोरंजक पैकेज। अब फैंस का मानना है की फिल्म गदर 2 को पछाड़ देगी और कमाई में छप्परफाड़ कमाई भी करेगी। फिल्म कल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब तक फिल्म रिलीज होने से पहले 7 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक चुकी हैं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' (Jawan) का पहला रिव्यु सामने आ गया है। इससे पहले फिल्म की कहानी की बात करें तो जवान में शाहरुख विलेन रोल में हैं और नयनतारा (Nayanthara) एक ऑफिसर हैं। इस फिल्म को एटली ने डाइरेक्ट किया है। शाहरुख और नयनतारा के साथ फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा , विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण एक स्पेशल कैमियो में नजर आने वाली हैं।
