बॉलीवुड

Jawan Craze in South: Shah Rukh Khan ने जवान के साथ जमाए साउथ इंडस्ट्री में कदम, रजनीकांत-प्रभास की तरह लग कट-आउट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 7, 2023, 01:26 PM IST

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Craze in South: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जवान (Jawan) की फिल्म आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। देशभर में फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है। साउथ इंडिया में फैंस शाहरुख खान के कटआउट की पूजा करते दिख रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan Jawan Craze in South

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Craze in South: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जवान (Jawan) की फिल्म आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। जवान का क्रेज नॉर्थ इंडिया के साथ ही साउथ इंडिया में भी देखने को मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान को साउथ इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां फैंस शाहरुख खान के बड़े-बड़े कट आउट पर मालाएं चढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा अभी तक साउथ में प्रभास और रजनीकांत के साथ ही होता देखा गया है। अब शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। जवान की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है।

शाहरुख खान फैंस थिएटर्स में नाचने-कूदने लगे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी एक सरप्राइज पैकेज की तरह है। शाहरुख खान की जवान को हिंदी के साथ ही कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। साउथ इंडिया में भी फिल्म की जबरदस्त कमाई होने के आसार हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

साउथ इंडिया से कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां फैंस शाहरुख खान के पोस्टर पर माला चढ़ा रहे हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जवान, पठान को भी पटखनी देने वाली है। पहले दिन जवान का घरेलू बॉक्स ऑफिस 84 करोड़ रुपये तक रह सकता है। इन आंकड़ों को देखकर साफ होता है कि जवान का क्रेज अलग ही लेवल पर है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article