बॉलीवुड

Jawan Box Office Prediction Day 1: 2023 की हाईएस्ट ग्रॉसर साबित होगी शाहरुख की फिल्म, टूटेगा 'पठान' का रिकॉर्ड

Shah Rukh Khan's Jawan Box Office Prediction Day 1: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को देखने के लिए फैन्स के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'जवान' पहले दिन 'पठान' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ सकती है।

Image

Jawan

Jawan Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच रही है। 'जवान' के लिए फैन्स काफी लंबा इंतजार किया है। साल 2023 में शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से कमबैक किया था। ये फिल्म नॉन-हॉलिडे के दिन रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंच गया था। मेकर्स को उम्मीद है कि शाहरुख खान की 'जवान' पहले दिन 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहेगी। आइए जानें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि फिल्म 'जवान' सभी भाषाओँ में 70 करोड़ या फिर 80 से 90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। एडवांस बुकिंग को देखने का बाद सभी का कहना है कि पहले दिन कुछ भी हो सकता है। गिरीश जौहर का मानना है कि फिल्म वीकेंड में 300 से 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन वीकेंड पर कर सकती है। जन्माष्टमी के दिन बड़ी छुट्टी होने के कारण 'जवान' को फायदा होगा।

शाहरुख खान की 'पठान' बॉलीवुड की सबसे जायदा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान की 'जवान' रिलीज के बाद 'पठान' के इंडियन बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण का भी अहम कैमियो होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article