Jawan Box Office Collection Day 12 (Early Trends): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ ही वर्ल्डवाइड सबसे तेज 800 करोड़ कमाने वाली हिन्दी फिल्म भी बन गई है। शाहरुख खान एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। नयनतारा और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म में विजय सेतुपति को भी एक विलेन के तौर पर काफी पसंद किया जा रहा है। मूवी सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बड़ी हिट साबित हो गई है। हालांकि दूसरे वीकेंड के बाद अब सोमवार को मूवी की कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। आइए जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan BO Collection: 450 करोड़ पार करने वाली है जवान
जवान ने रविवार को 34 करोड़ तक की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है। जिसके बाद अब शुरुआती ट्रेंड्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म सोमवार को 14-15 करोड़ तक की कमाई करने वाली है। जिसके साथ ही जवान का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 430 करोड़ तक पहुंच गया है।
कई ट्रेंड एनालिस्ट दावा कर रहे हैं कि फिल्म 2 दिनों के भीतर ही 450 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। शाहरुख खान की जवान बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
