Jawan IMDB Rating: साल 2023 शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जिंदगी में खुशियों की सौगाद लेकर आया है। इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान (Pathaan) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब उनकी जवान (Jawan) थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए आ गई है। फिल्म जवान को साउथ डायरेक्टर एटली ने बनाया है, जो अपनी धांसू फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एटली (Atlee) ने शाहरुख खान के साथ भी शानदार फिल्म बनाई है, जो दर्शकों और क्रिटीक्स दोनों को पसंद आ रही है। अगर फिल्म को मिल रहे रिव्यूज की बात करें तो फिल्म जवान को देखकर दर्शक सिनेमाघरों में ही झूमते नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक्शन सीन्स और गाने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
Jawan को IMDB पर मिली 8.8 की रेटिंग
दर्शकों के फिल्म जवान काफी पसंद आ रही है, जिसकी बदौलत शाहरुख खान की इस मूवी को IMDB पर जबरदस्त रेटिंग मिली है। IMDB की वेबसाइट के अनुसार जवान को 8.8 की रेटिंग मिली है। इसी के साथ यह शाहरुख खान की हाईएस्ट रेटेड मूवी बन गई है। इससे पहले शाहरुख खान की स्वदेश को 8.2 की रेटिंग मिली थी। शाहरुख खान ने 19 सालों के बाद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है और इसका सारा श्रेय जवान के मेकर्स को जाता है।

Jawan IMDB rating
ओपनिंग-डे पर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी Jawan
ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म जवान ओपनिंग-डे पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने के लिए तैयार है। फिल्म को हिन्दी के साथ-साथ साउथ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। यूं तो बॉलीवुड फिल्में साउथ में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं लेकिन जवान को अच्छे खासे दर्शक मिल रहे हैं।
