बॉलीवुड

Jawan: कई महीनों तक Shah Rukh Khan की मूवी को लात मारने के बाद Allu Arjun ने दिखाई हरी झंडी

Allu Arjun Joins SRK's Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को एटली (Atlee) डायरेक्ट कर रहे हैं, जो काफी वक्त के अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को छोटा सा कैमियो करने के लिए मना रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन ने जवान का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है।

Image

Jawan: कई महीनों तक Shah Rukh Khan की मूवी को लात मारने के बाद Allu Arjun ने दिखाई हरी झंडी

Allu Arjun Joins SRK's Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पठान की बम्पर सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं। पठान (Pathaan) की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद हर किसी की निगाहें उनकी अपकमिंग मूवी जवान पर हैं, जो इस साल रिलीज होनी है। फिल्म जवान का डायरेक्शन साउथ डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। एटली साउथ के सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि जवान सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत करेगी और कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेगी।

जवान में हुई अल्लू अर्जुन की एंट्री

साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) काफी समय से फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एंट्री कराने की कोशिश कर रहे थे। एटली कई महीनों से अल्लू अर्जुन के पीछे पड़े थे कि वो जवान में कैमियो करने के लिए हामी भर दें। अल्लू अर्जुन ने आखिरकार जवान के लिए हां कह दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने महीनों तक विचार करने के बाद फिल्म जवान (Jawan) में कैमियो करने के लिए हां कह दी है। वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर सकते हैं।

फिल्म जवान में दिखेंगे कई सारे स्टार्स

शाहरुख खान की जवान एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसें अल्लू अर्जुन के अलावा भी कई सारे स्टार्स दिखाई देंगे। विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और नयनतारा जैसे कलाकार जवान में खास किरदार प्ले करते दिखेंगे। इनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण का जवान में खास कैमियो होगा, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर दी है। बीते दिनों जवान के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों कलाकार स्टेज पर डांस करते दिखाई दे रहे थे। उन तस्वीरों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों कलाकार फिल्म में स्पेशल डांस नम्बर करते दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article