Atlee on Shah Rukh Khan's Jawan 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ इंडस्ट्री का हरकोई एक्टर और डायरेक्टर काम करने के लिए बेताब हैं। साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर शाहरुख खान ने यह साबित कर दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। शाहरुख खान ने पहली बार फिल्म 'जवान' (Jawan) के लिए साउथ डायरेक्टर एटली कुमार संग हाथ मिलाया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। 'जवान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही चर्चा थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। ऐसे में अब इन अफवाहों पर एटली कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है।
'जवान 2' के बारे में बात करते हुए एटली कुमार (Atlee Kumar) ने बताया कि वो इस समय निश्चित नहीं हैं। एटली ने आगे कहा, 'मैं कुछ जरूर लिखूंगा, जिससे मैं सरप्राइज कर दूंगा। हर फिल्म के सीक्वल को बनाने का मौका होता है लेकिन मैं हमेशा ऑडियंस को अलग कंटेंट के साथ सरप्राइज करना चाहता हूं। मैं कुछ ना कुछ लेकर आऊंगा।'
एटली कुमार ने शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने की भी इच्छा जताई। वर्कफ्रंट की बात करें तो एटली कुमार इस समय वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' पर काम कर रहे हैं। एटली भले ही इस फिल्म के डायरेक्टर नहीं हैं लेकिन वो फिल्म को प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
