Javed Akhtar Watched Ajay Devgn's Maidaan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसे देखने के लिए बेताब थे। यह फिल्म फूटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। सैयद ने साल 1952 और 1962 के एशियाई खेलों में जूनियर टीमों को जीत दिलाई थी। फिल्म में अजय देवगन को सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। ऑडियंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को यह फिल्म पसंद आई है। हाल ही में मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'मैदान' पर अपनी राय साझा की। जावेद अख्तर ने लिखा, 'मैंने 'मैदान' देखी। यह एक सच्ची कहानी है, जो नेशनल अचिएवेमेंट पाने पर हर इंडियन को गर्व महसूस कराएगी। इस बारे में दुर्भाग्य से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। फिल्म देखने चाहिए। निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक अमित शर्मा और अजय देवगन को बधाई जिन्होंने शानदार एक्टिंग की है।'
बता दें जावेद अख्तर मुंबई में रखी गई फिल्म 'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे। उन्होंने पत्नी शबाना अज्मी संग फिल्म देखी थी। 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, सनी कौशल और पूजा हेगड़े सहित कई कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियामणि और राजराज राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
