Janhvi Kapoor Wear Sridevi Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कल जान्हवी की फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। फिल्म में जान्हवी के साथ विशाल जेठवा और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इस स्क्रीनिंग पर जिस सितारे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो निकलीं जान्हवी कपूर, जी हाँ एक्ट्रेस अपनी माँ श्रीदेवी की साड़ी पहनकर पहुंची थी। एक्ट्रेस को माँ की साड़ी पहने हुए देख सभी हैरान रह गए। इसी के साथ जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर के परिवार संग भी कैमरे के आगे पोज दिए।
कल 'होमबाउंड' (Homebound) की स्क्रीनिंग के खास मौके पर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मां श्रीदेवी (Sridevi) की साड़ी पहनी थी। जी हाँ, 8 साल पहले श्रीदेवी ने ये साड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग रीसेप्शन पर पहनी थी। ब्लू और ब्लैक पशमीना साड़ी पहले माँ और और अब बेटी पर खूब जँच रही है। अपनी इस बड़ी फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने माँ श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देते हुए ये साड़ी पहनी है। जैसे ही श्रीदेवी ने कार्पेट पर पैर रखा लोगों को साड़ी देख श्रीदेवी की याद आ गई। जान्हवी को श्रीदेवी की साड़ी पहन देख लोगों काफी इमोशनल हो गए।
इसी के साथ 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग पर जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के माता-पिता संग फोटोशूट कराया। जान्हवी अपने होने वाले सास-ससुर का ख्याल रखती हुई नजर आईं। बता दें इस 26 सितंबर को फिल्म 'होमबाउंड' बड़े परदे पर रिलीज होगी। इससे पहले होमबाउंड को कांस फिल्म फेस्टिवल पर रिलीज किया गया था जिसके लिए पूरी टीम को स्टैन्डिंग ओवेशन भी मिला था।
