बॉलीवुड

एक्स बॉयफ्रेंड शिखर परिहार संग दिखीं जाह्नवी कपूर, क्या फिर से एक- दूसरे को कर रहे हैं डेट?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 11:00 PM IST

जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर परिहार के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक्स के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं।

Image

janhvi with ex shikhar parihar (credit pic: instagram)

Janhvi spotted with Ex Boy friend: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लंंबे समय बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर परिहार (Shikhar Parihar) के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले ही करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) में खुलासा किया था कि जाह्नवी और सारा ने दो भाइयों को डेट किया था। उस समय वो उनकी बिल्डिंग में रहते थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कयास लगाया था कि करण वीर और शिखर परिहार की बात कर रहे हैं। पहले भी जाह्नवी और शिखर परिहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

वीडियो में जाह्नवी हाथों में खाने-पीने की चीजें लेकर एक दुकान से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पपराजी को कोई पोज नहीं दिया लेकिन जाह्नवी का नाम पुकारने पर उन्होंने स्माइल किया। एक्ट्रेस सीधा गाड़ी में बैठ गईं। एक्ट्रेस पिंक सलवार- सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। शिखर परिहार ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आए।

एक्स बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं जाह्नवी

कौन है शिखर परिहार

शिखर परिहार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी कपूर ने कुछ समय तक शिखर परिहार को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। करण जौहर ने अपने शो में खुलासा किया था कि तुम दोनों ने दो भाइयों को डेट किया था। और तुम तीनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म मिली में नजर आएंगी। ये मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सनी कौशल और मनोज पहवा मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ कोलेब्रेट कर रही हैं। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। मिली के अलावा एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article