बॉलीवुड

Peddi के विवादों के बीच जाह्नवी कपूर के हाथ लगी हरॉर फिल्म, एक्ट्रेस ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2026, 11:29 AM IST

Janhvi Kapoor New Movie: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म पेड्डी से जुड़े विवादों के बीच एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है।

Image

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म (Image Source: Peddi/ Pinterest)

Janhvi Kapoor New Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के इन दिनों फिल्म पेड्डी (Peddi) की वजह से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म पेड्डी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया। लेकिन फिल्म की कमाई के साथ-साथ कुछ सीन्स को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स ऐसे हैं जिसकी वजह है विवाद हो गया था। जिसके बाद से फिल्म पेड्डी के मेकर्स और जाह्नवी कपूर की खूब आलोचना हो रही थी। लेकिन इन सब के बीच एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को एक नई फिल्म का ऑफर मिला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'तेलुगु में वर्किंग आवर्स की रिस्पेक्ट' Peddi स्टार Janhvi Kapoor ने शॉकिंग बयान, बॉलीवुड के लिए क्या बोलीं?)

जाह्नवी कपूर को मिली नई फिल्म

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह जाह्नवी कपूर के हाथ लगी एक नई फिल्म है। Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर इस समय कई स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी खास दिलचस्पी राही अनिल बर्वे की एक बड़ी क्रिएचर हॉरर फिल्म में है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि फिल्म पर शुरुआती काम शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो मेकर्स इस साल के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू करना चाहते हैं। सूत्र के मुताबिक, जाह्नवी को फिल्म की कहानी और आइडिया पसंद आया है। उनका मानना है कि ये फिल्म उन्हें कुछ बिल्कुल अलग करने का मौका दे सकती है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार उनके अब तक के किसी भी रोल से काफी अलग होगा और इसके लिए उन्हें अच्छी-खासी तैयारी करनी होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?)

जल्द करेंगी एक्टिंग वर्कशॉप्स

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जाह्नवी एक्टिंग वर्कशॉप्स करेंगी। इन वर्कशॉप्स के जरिए वो अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझेंगी और निर्देशक ने फिल्म के लिए जो दुनिया तैयार की है, उससे भी खुद को जोड़ पाएंगी। जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article