बॉलीवुड

'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?

Anu Aggarwal On Peddi Controversy: फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर खूब विवाद हो रहा है। इस विवाद पर अनु अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। अनु अग्रवाल ने पोस्ट में जाह्नवी को ही घेरा है।

Image

peddi actress janhvi kapoor- anu aggarwal (photo credit- instagram)

Anu Aggarwal On Peddi Controversy: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स ट्रोल हो रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर को काफी ज्यादा बोल्ड दिखाया गया है, जिस वजह से मेकर्स पर सवाल खड़े हुए हैं। इस विवाद पर अब तक जाह्नवी कपूर ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जाह्नवी को भी घेरा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi एक्ट्रेस Janhvi Kapoor की प्राइवेट चैट लीक? वल्गर शॉट्स से दिखीं परेशान, Ram Charan पर क्या बोलीं)

अनु अग्रवाल ने पेड्डी विवाद पर दी प्रतिक्रिया

अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी दो फोटो शेयर कीं। एक फोटो मैग्जीन का कवर पेज है और दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी हुई है। मैग्जीन के कवर के फोटोशूट के लिए अनु अग्रवाल ने बोल्ड लुक लिया है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'पेद्दी को लेकर हाल ही में हुई चर्चाओं ने मुझे अपने पुराने फैसले की याद दिला दी। मैं आज के दर्शकों की सराहना करती हूं जो महिलाओं के कैरेक्टर में ज्यादा गरिमा की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों की नहीं है। न ही सिर्फ फिल्म निर्माताओं की। यह हम कलाकारों की भी है। 30 साल से भी पहले, आशिकी के बाद, मैंने यह तय कर लिया था कि फिल्म साइन करने से पहले कहानी को ध्यान से सुनूंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'जहर खाने के भी पैसे नहीं थे', Sushmita Sen संग अफेयर के दिनों पर Vikram Bhatt ने तोड़ी चुप्पी)

    अनु अग्रवाल ने बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह

    एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'महिलाओं को सामान की तरह देखना आम बात थी। मैंने उस आम धारणा के खिलाफ काम करने का फैसला किया। वे मेरे इस फैसले की गवाह हैं। यही एक कारण है कि मैंने आखिरकार फिल्मों से दूरी बना ली। आज मैं युवा एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को प्रोत्साहित करती हूं कि वे पहले कहानी को सुनें। सवाल पूछें। और अगर कोई बात मानवीय गरिमा को ठेस पहुंचाती है, तो 'ना' कहने का साहस रखें।'

    डायरेक्टर ने मांगी माफी

    बता दें कि फिल्म पेड्डी को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है और वह जाह्नवी के कैरेक्टर को ज्यादा बोल्ड दिखाने पर ट्रोल हो चुके हैं। ऐसे में डायरेक्टर ने सामने आकर माफी मांगी है। डायरेक्टर ने वादा भी किया है कि वह फिल्म में बदलाव करेंगे।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article