बॉलीवुड

शादी से पहले ही होने वाली सास की लाडली बनी जाह्नवी कपूर, Shikhar Pahariya की मां ने ऐसे की होने वाली बहू की तारीफ!!

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बड़ी पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार डेब्यू किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। हाल ही में शिखर पहाड़िया की मां ने जान्हवी की तारीफ की है।

Image

Shikhar Pahariya with mom

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेर लिया है। फैंस एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण जान्हवी की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार डेब्यू कर लिया है। अपने डेब्यू में एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। अब एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मम्मी स्मृति शिंदे ने जान्हवी की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान सभी एक्ट्रेस की एक्टिंग को देखकर दीवाने हो गए थे। साथ ही इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। वही इस फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन भावुक भी हो गए थे साथ ही जान्हवी कपूर की जमकर तारीफ किए थे। नीरज घेवन द्वारा निर्देशित ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक छोटे से उत्तर भारतीय गांव के दो बचपन के दोस्तों के जीवन की कहानी है।

होने वाली सासू मां ने की तारीफ!

वही जान्हवी के कान्स डेब्यू को लेकर शिखर पहाड़िया की मां काफी ज्यादा खुश हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर पहारिया की मां यानी स्मृति शिंदे ने एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा-" बधाई आपके शानदार डेब्यू के लिए जानू। आगे भी बहुत कुछ आने वाला है। हमेशा और हमेशा चमकते रहो।" जान्हवी ने इसे अपनी प्रोफाइल पर फिर से शेयर किया।

जान्हवी और स्मृति के बीच खास रिश्ता

जुलाई 2024 में जान्हवी को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार शिखर की मां स्मृति शिंदे रात भर अस्पताल में जान्हवी के पास थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article