बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर नहीं संभाल पाईं बोल्ड ड्रेस, तंज कसते हुए यूजर्स बोले-क्यों पहनते हो ऐसे कपड़े

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 01:00 PM IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में इवेंट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ड्रेस में फंसकर गिरने वाली होती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Janhvi Kapoor trolled Social media (Credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए येलो कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस येलो आउटफिट में काफी स्टाइलिश और ग्लमैरस लग रही हैं। जब एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पैपराजी को देने के लिए पहुंचीं तो अपनी ही ड्रेस में फंस गई। एक्ट्रेस के रेड कार्पेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स जाह्नवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से की। वीडियो में जाह्नवी येलो कलर के आउटफिट में रेड कार्पेट पर चल रही होती है, तभी उनकी ड्रेस पैरों में फंस जाती है। एक्ट्रेस की स्टाइलिश तभी आ जाती है और उन्हें संभाल लेती हैं।

एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती है और कहती हैं बहुत ओवरएक्टिंग कर रहे हैं आप लोग आज कल, सब सुन रही हूं मैं। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर इस तरह की ड्रेस संभलती नहीं है तो पहनते क्यों हो। दूसरे यूजर ने लिखा, इसे हमेशा अपने ड्रेस के लिए एक हेल्पर चाहिए होता है। तीसरे यूजर ने लिखा, बचा हुआ कपड़ा काट देना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा, ये एक्ट्रेस एक्सट्रा कपड़ा क्यों रखती हैं। कई यूजर्स कमेंट में जाह्नवी की तुलना उर्फी जावेद से की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया जाह्नवी का मजाक

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट होती है। NMACC इवेंट में भी जाह्नवी शिखर साथ में पहुंचते हैं। हालांकि जाह्नवी और शिखर ने साथ में पोज नहीं दिया था। बल्कि बोनी कपूर और शिखर ने साथ में पोज दिया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा मिस्टर और मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्मों में भी डेब्यू करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article