बॉलीवुड

Jr NTR के बाद इस साउथ स्टार संग रोमांस करेंगी Janhvi Kapoor!! हाथ लगी 300 करोड़ी मूवी

Janhvi to do next with Ram Charan: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कुछ दिनों पहले ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई मूवी साइन की थी, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेटेस्ट खबरों की मानें जाह्नवी कपूर के हाथ राम चरण (Ram Charan) की नई मूवी भी लग गई है, जिसमें उनका अहम रोल होगा।

Image

Jr NTR के बाद इस साउथ स्टार संग रोमांस करेंगी Janhvi Kapoor!! हाथ लगी 300 करोड़ी मूवी

Janhvi to do next with Ram Charan: साउथ डायरेक्टर शंकर की गेम चेंजर पूरी करने के बाद सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) जल्द ही बुची बाबू की अगली फिल्म शुरू कर देंगे। इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। राम चरण और बुची बाबू इस फिल्म की टेक्निकल टीम इन दिनों फाइनल की जा रही है, जिसके बाद मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। टेक्निकल टीम के साथ-साथ मेकर्स फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल करने में भी लगे हुए हैं। लेटेस्ट बज की मानें तो राम चरण की इस मूवी के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया है, जो जूनियर एनटीआर के साथ साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।

Jr NTR के बाद ram Charan संग स्क्रीन शेयर करेंगी Janhvi Kapoor

फिल्म ट्रिपल आर (RRR) की अपार सफलता के बाद राम चरण की लोकप्रियता चरम पर है। दर्शक उनीक अपकमिंग मूवीज का इंतजार कर रहे हैं। राम चरण जल्द ही बुची बाबू की अगली फिल्म शुरू करेंगे, जिसमें अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आ सकती हैं। फिल्म के मेकर्स ने जाह्नवी कपूर से बात की है। जाह्नवी कपूर के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वो नजर आएंगी। जैसे ही जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लिए हरी झंडी दिखाती हैं, वैसे ही मेकर्स आधिकारिक ऐलान कर देंगे।

बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में कदम जमाएंगी Janhvi Kapoor

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में सफल डेब्यू करने के बाद जाह्नवी कपूर अब साउथ सिनेमा में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। जूनियर एनटीआर की मूवी के बाद जाह्नवी राम चरण के साथ हाथ मिलाने वाली हैं। ये दोनों ही अभिनेता साउथ के जाने-माने स्टार हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखती हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि जाह्नवी की झोली में एक साथ 2 साउथ मूवीज गिर पड़ी हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर चलना तय है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article