Jaideep Ahlawat Will Miss Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) का सोमवार 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके फैन्स, फ्रेंड्स और फॉलोअर्स के साथ-साथ पूरे फिल्म जगत ने इस भारी क्षति पर शोक व्यक्त किया। ज्यादातर लोगों ने धर्मेंद्र के निधन को 'एक युग का अंत' बताया। धर्मेंद्र अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। ऐसे में अब दिवंगत अभिनेता की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' के को-स्टार जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने सेट से कई पिक्स शेयर की हैं और एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया है।
जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को किया याद
धर्मेंद्र के साथ कई अनदेखी पिक्स शर्ते हुए जयदीप अहलावत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कुछ नहीं है ऐसा जो कह पाऊंगा। बस इतना की आपने जो प्यार दिया मुझे उन थोड़े से दिनों में। मैं वो उम्र भर याद रखूंगा सर। आप बहुत याद आएंगे। इस दुनिया को सिर्फ और सिर्फ जट्ट यमला पगला दीवाना की याद आएगी।' जयदीप अहलावत से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर-दीपिका सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जयदीप अहलावत को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। यह फिल्म 25 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। यह मूवी भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इस मूवी में अगस्त्य नंदा को अहम रोल में देखा जाएगा।
