बॉलीवुड

Jaat Controversy: सनी देओल-रणदीप हुड्डा पर लगा ईसाई धर्म के अपमान का आरोप, उठी बैन की मांग

Jaat Controversy: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस काफी खुश हैं। जाट की कमाई ने जहां एक तरफ खुशियां बिखेरी हैं, वहीं इस मूवी के एक सीन पर बवाल मच गया है। खबरें हैं कि ईसाई धर्म के लोग जाट के चर्च वाले सीन को लेकर खुश नहीं हैं और उन्होंने मूवी बैन करने की मांग उठाई है।

Image

Jaat Controversy

Jaat Controversy: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) पूरे देश में पसंद की जा रही है, जिसकी वजह से इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म जाट को सनी पाजी के फैंस लगातार प्यार दे रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी कमाई 50 करोड़ के पार निकल चुकी है। जाट की कमाई ने जहां मेकर्स के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी है, वहीं इसके एक सीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। खबरें हैं कि ईसाई समुदाय फिल्म जाट के चर्च वाले सीन से नाराज है और उनकी तरफ से सनी पाजी की मूवी बैन करने की मांग उठाई गई है।

खबरों की मानें तो ईसाई समुदाय फिल्म जाट के चर्च वाले सीन को देखकर काफी गुस्से में है और उनकी तरफ से जाट बैन करने की डिमांड की गई है। इंडिया टुडे ने अपनी एक खबर में बताया है, जाट के चर्च वाले सीन ने ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत की हैं। ईसाई समुदाय को लगता है कि मेकर्स ने चर्च वाले सीन को फिल्माकर उनके धर्म की बेइज्जती की है। ईसाई समुदाय की तरफ से जाट पर बैन लगाने की मांग की गई है।

फिल्म जाट एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे गोपीचंद मलिनेनी ने बनाया है। फिल्म में सनी देओल लम्बे समय के बाद शानदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को सनी पाजी का एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है और वो थिएटर में तालियां और सीटियां बजाते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि सनी देओल लम्बे समय के बाद जख्मी शेर के रूप में लौटे हैं। उनका ये अवतार फैंस काफी समय से मिस कर रहे थे। सनी पाजी के अलावा रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने भी शानदार काम किया है। जाट के स्तर को इन दो दमदार विलेन्स ने काफी ऊपर उठा दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article