बॉलीवुड

सनी दओल ने किया बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, बोले 'मैं साउथ में शिफ्ट...'

Sunny Deol leaving Bollywood Industry: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म जाट (Jaat) का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल ने कहा कि उन्हें साउथ के डायरेक्टर्स का काम पसंद है और वो साउथ शिफ्ट होने की सोच रहे हैं।

Image

Sunny Deol Leaving Bollywood Industry

Sunny Deol leaving Bollywood Industry: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के असली एक्शन किंग सनी देओल ने मीडिया के सामने बड़ा ऐलान किया है कि वो भविष्य में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं। सनी देओल अपनी अपकमिंग मूवी जाट का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मीडिया के सामने आए थे, जहां बात करते हुए उन्होंने कहा कि साउथ के फिल्मकार असली में सिनेमा से प्यार करते हैं जबकि बॉलीवुड में प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं। उन्हें साउथ के लोगों का काम इतना पसंद आ रहा है कि वो वहीं पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं।

सनी देओल ने फिल्म जाट के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बात करते हुए कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि बॉम्बे के निर्माता साउथ के फिल्मकारों से कुछ सीखें। मैं यहां के निर्माताओं से कहना चाहूंगा कि पहले हिन्दी सिनेमा बनाओ और इनसे सीखो कि कैसे सिनेमा बनता है। साउथ के निर्माता पहले सब्जेक्ट को लेते हैं फिर इनके विश्वास पर उसे छोड़ देते हैं क्योंकि डायरेक्टर को ही फिल्म बनानी है। डायरेक्टर को समझ है कि किसी कहानी को कैसे पेश करना है क्योंकि वही सबसे बड़ा हीरो है। साउथ के निर्माता डायरेक्टर्स पर इतना भरोसा रखते हैं कि किसी तरह की कसर नहीं छोड़ते हैं।'

'मुझे इन लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मजा आया है। मैं तो इनसे कह रहा हूं कि चलो दूसरी फिल्म शुरू करते हैं। शायद मैं वही जाकर शिफ्ट हो जाऊं।' बताते चलें कि साउथ बनाम बॉलीवुड की डिबेट काफी वक्त से चल रही है। बीते सालों में जिस तरह से साउथ की मूवीज ने हिन्दी दर्शकों का दिल जीता है, उसकी सभी ने सराहना की है। सनी देओल, सलमान खान, शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स हिन्दी डायरेक्टर्स से ज्यादा साउथ डायरेक्टर्स को तवज्जो दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article