बॉलीवुड

Iulia Vantur ने सलमान खान के पिता सलीम खान पर लुटाया प्यार, कह दी बड़ी बात

Iulia Vantur Post: फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर ने सलमान खान के पिता सलीम खान पर जमकर लुटाया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

यूलिया वंतूर ने लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

Iulia Vantur Post: फादर्स डे के मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी ने अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर कर अपने पिता को शुभकामनाएं दीं। इसी बीच एक्ट्रेस, सिंगर और सलमान खान (Salman Khan) की करीबी यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) की पोस्ट ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। यूलिया वंतूर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े-Salman Khan को लगा तगड़ा झटका, 'काला हिरण' रिलीज रोक पर सुनवाई टली)

यूलिया वंतूर ने लुटाया प्यार

फादर्स डे के मौके पर यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने पिता के साथ-साथ स्टार एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान को भी फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। यूलिया ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी सलीम खान के साथ वाली तस्वीरों ने खींचा। एक तस्वीर में वह सलीम खान के साथ हंसती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें गले लगाते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में यूलिया ने सलीम खान को अपनी जिंदगी के मजबूत स्तंभों में से एक बताया। यूलिया वंतूर ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का मशहूर गाना 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' वेटिकन सिटी में पोप के सामने गाती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजिक के लिए उनका प्यार उन्हें अपने पिता से मिला और भारत आने के बाद यह और भी बढ़ता गया। पोस्ट के कैप्शन में यूलिया ने लिखा कि उनके पिता ने उन्हें पाला-पोसा, जबकि सलीम खान ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ते हुए हमेशा मार्गदर्शन और सहारा दिया। उन्होंने लिखा कि संगीत, योग और आध्यात्म एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इन दोनों पिता समान लोगों का प्यार और साथ मिला।

vanturiulia

यूलिया वंतूर ने लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

यूलिया की इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने उन्हें प्यार से "भाभी" कहा, जबकि कई लोगों ने उनकी तस्वीरों की तारीफ की।यह पहली बार नहीं है जब यूलिया ने सलमान खान के परिवार के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले मदर्स डे पर उन्होंने सलमान की मां सलमा खान और हेलेन के साथ तस्वीरे शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी थीं। मालूम हो कि सलमान और यूलिया को लेकर अक्सर बातें करते हैं। लोगों को मानना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article