बॉलीवुड

शाहिद कपूर संग काम करने को उतावले हैं ईशान खट्टर, कहा- एक बार रोल मिल जाए तो.....

Ishaan Khatter want to Work with Shahid Kapoor: फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू करने वाले स्टार ईशान खट्टर आज अपने भाई के साथ काम करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ईशान ने बताया कि वह शाहिद के साथ काम करना चाहते हैं।

Image

Ishaan Khatter want to Work with Shahid Kapoor

Ishaan Khatter want to Work with Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) के छोटे भाई ईशान खट्टर ( Ishaan Khatter) इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा है। वह बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं। हालांकि धड़क के बाद ईशान खट्टर को कोई ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया है जिससे वह फैंस के बीच छा गए हों। हाल ही में ईशान ने अपने भाई शाहिद कपूर संग काम करने की इच्छा दिखाई है। उन्होंने कहा है कि अगर कभी ऐसा मौका मिलता है तो मैंने अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ करूंगा।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता ईशान खट्टर( Ishaan Khatter) मीडिया से बात करते नजर आए। अपने बड़े भाई शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) के साथ हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ईशान से जब सवाल किया गया कि क्या वह शाहिद कपूर के साथ काम करने वाले हैं? तब एक्टर ने कहा कि मैं शाहिद भाई के साथ जरूर काम करना चाहता हूँ। अगर हम दोनों साथ में काम करते हैं तो यह बहुत ही शानदार पल होगा, हमारे फैंस के लिए तो यह और भी खास हो जाएगा कि हम दोनों भाई साथ में काम कर रहे हैं। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे कभी भी ऐसा मौका मिलता है तो मैं कोशिश करूंगा अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाऊँ और भाई की ही तरह काम करूं।

ईशान ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि इस इंडस्ट्री की सबसे खास बात यही है कि क्या पता कब कहां क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता। उनका कहने का मतलब होगा कि हम कभी भी साथ में कोई नया प्रोजेक्ट कर सकते हैं और यह फैंस के लिए सरप्राइज करने वाला होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article