Tripti Dimri Dating Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) एनिमल (Animal) की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस को इस फिल्म से रातोंरात फेम मिला है। फिल्म रिलीज के बाद से एक्ट्रेस को फैंस ने नेशनल क्रश का टैग दिया है। हाल ही में खबर आई थी कि तृप्ति बिजनेसमैन सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सैम के साथ कुछ फोटो शेयर की थीं। इन फोटो के वायरल होने के बाद दोनों के लिंक अप की खबरें सामने आई थीं। तृप्ति के करीबी सूत्र ने लिंक अप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
सूत्र ने तृप्ति और सैम के डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्र का कहना हैं कि तृप्ति सिंगल है। सूत्र ने कहा, कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ही सोच लेते हैं। सैम के साथ लिंक अप की खबरों के लिए किसी को भी ब्लेम नहीं किया जा सकता है।
क्या सैम को डेट कर रही हैं तृप्ति
बॉलीवुड के गलियारों में इस तरह की खबरें आना आमबात है। हम ऐसा नहीं कर रहे हैं तृप्ति और सैम एक- दूसरे को भविष्य में डेट नहीं कर सकते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन अभी वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं। तृप्ति इससे पहले अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया है।
