बॉलीवुड

Times Now Navbharat Fact Check: Salman Khan के बच्चे की मां बनने वाली हैं Sonakshi Sinha? जानें वायरल खबर का सच

Is Sonakshi Sinha pregnant: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बारे में एक खबर इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है, जिसके अनुसार वो सलमान खान (Salman Khan) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। क्या यह खबर वाकई सही है? टाइम्स नाउ नवभारत की इस फैक्ट चैक रिपोर्ट में आपको सोनाक्षी सिन्हा को लेकर वायरल हो रही खबर की सच्चाई जानने को मिलेगी...

Image

सलमान खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? जानें वायरल खबर का सच

Is Sonakshi Sinha pregnant: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं, जो उनके बारे में हर खबर जानना चाहते हैं। सलमान खान (Salman Khan) के बारे में अगर कोई अफवाह भी फैल रही होती है तो उनके फैंस सच मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार होता दिख रहा है। इस वक्त इंटरनेट पर सलमान खान को लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। खबर के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha ) सलमान खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कई लोग इस खबर को सच मान बैठे हैं और लगातार इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी इस खबर को सच मान बैठे हैं तो हम बता दें कि ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फैल रही खबर में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। कुछ लोग सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लगातार ये झूठी खबर छाप रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा रीडर्स उनकी साइट पर आएं। इससे उनकी साइट के रीडर्स बढ़ जाएंगे और वो ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। इस खबर को छापने वाले लोग यह भूल गए कि ये खबर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की बेइज्जती से ज्यादा कुछ नहीं है। चंद रीडर्स के लिए ऐसी झूठी खबर चलाना नैतिक रूप से कतई गलत है।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से ही सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में दबंग मूवी से लॉन्च किया था। दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने दबंग लेडी का खिताब भी दे डाला था। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे चलकर इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हुईं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रेदर्शन नहीं कर रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article