Shraddha Kapoor's Linkup With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। श्रद्धा कपूर को बार-बार खबरें आ रही हैं कि वो राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इन खबरों पर श्रद्धा कपूर ने एक बार भी खुलकर बात नहीं की है लेकिन राहुल मोदी संग रिश्ते में होने का इशारा वो कई बार दे चुकी हैं। हाल ही में सामने आया श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के लुक्स ने नहीं बल्कि उनके फोन के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड की फोटो नजर आई।
फोन के वॉलपेपर पर दिखी बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की फोटो
मुंबई में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर पर सभी लोगों की नजरें गईं। इस दौरान देखा गया कि फोन के वॉलपेपर पर श्रद्धा कपूर के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आए। फैन्स ने फोन के वॉलपेपर पर इस जोड़ी की फोटो देखकर इसे एकदम परफेक्ट बताया। इस दौरान श्रद्धा कपूर पिंक टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा कपूर की स्माइल ने भी वहां मौजूद फैन्स का दिल जीत लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' में देखा गया था। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना को अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार का भी दिलचस्प कैमियो था। इसके बाद श्रद्धा कपूर को अब 'स्त्री 3' में देखा जाएगा।
