बॉलीवुड

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, जोया अख्तर की नेक्स्ट में ईशान खट्टर संग बनेगी जोड़ी?

Sara Arjun Next With Ishaan Khatter: सारा अर्जुन इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। लेटेस्ट जानकारी यह है कि 'धुरंधर 2' के बाद सारा अर्जुन के हाथ जोया अख्तर की नई फिल्म लग गई है। इस मूवी में ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।

Image

Sara Arjun Next With Ishaan Khatter

Sara Arjun Next With Ishaan Khatter: सारा अर्जुन ने फिल्म 'धुरंधर' के माध्यम से बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत कर ली है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी सारा अर्जुन अहम रोल में नजर आ रही हैं। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। मेकर्स ने सारा अर्जुन को इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया है। 'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन की दमदार एक्टिंग को देखने के बाद अब एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अर्जुन को जोया अख्तर की नेक्स्ट मूवी ऑफर हुई है।

ईशान खट्टर संग नजर आएंगी सारा अर्जुन

गल्फ न्यूज के मुताबिक सारा अर्जुन अब जोया अख्तर के 'टाइगर बेबी' बैनर तले बनने जा रही फिल्म में दिखाई देंगी। इस मूवी में सारा अर्जुन के अपोजिट ईशान खट्टर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। जोया अख्तर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'A Perfect Match' नाम की एक स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में सिर्फ दो नाम लिखे थे, कबीर और नव्या। उन्होंने लिखा, 'बने रहिए!' इस घोषणा के बाद कास्ट को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट के मिलने पर अभी तक सारा अर्जुन ने बयान जारी नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: रजत दलाल के खिलाफ 'नैरेटिव सेट' कर रहे हैं प्रिंस नरूला !! 'द 50' कंटेस्टेंट ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

बताते चलें सारा अर्जुन और ईशान खट्टर की यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। यह मूवी कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। खास बात यह है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article