Rajat Dalal on Prince Narula: 'द 50' रिएलिटी शो शुरुआत से ही चर्चा में बना रहा है। इस शो में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया लेकिन प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच हुई तकरार अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में जूम से हुई बातचीत में रजत दलाल ने प्रिंस नरूला के साथ हुए विवाद के बारे में खुलकर बात की। शो के बाद उनके बीच तनाव और कथित तौर पर कहानी गढ़ने की अटकलों पर रजत दलाल ने अपनी राय रखी। इस दौरान रजत दलाल को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई है। इन सब अफवाहों पर रजत दलाल ने अपना रिएक्शन दिया और किसी भी तरह की गहरी दुश्मनी से साफ इनकार किया। तो चलिए यह पता लगाते हैं कि क्या दोनों दुश्मन है या फिर यह सब चीजें लोगों का ध्यान खींचने के लिए हैं।
रजत दलाल ने यह साफ कर दिया है कि शो से पहले प्रिंस नरूला के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। रजत दलाल ने कहा, 'शो से पहले हमारी दुश्मनी नहीं थी, मेरे साथ उनका उठाना बैठना नहीं था। दुश्मनी भी नहीं थी, वो अपनी जिंदगी जी रहे थे और मैं अपनी। शो में अगर कभी भी प्रिंस की लड़ाई हुई, अदनान से हुई, मैं पकड़ के प्रिंस को साइड में लेके गया। अरबाज से लड़ाई हुई, मैं साइड में लेके गया। आखिरी दिन जब कैमरा नहीं थे, बाहर ग्राउंड में लड़ाई हुई थी अदनान वाली, तो मैं उन्हें पकड़ के बाहर लेके गया था।' (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को अप्रैल में शुरू करेंगे सलमान खान, दिल राजू ने भाईजान पर खेला करोड़ों का दांव)
रजत दलाल ने आगे कहा कि उनके अंदर कोई ऐसी भावना नहीं है, वो शांति में विश्वास रखते हैं। रजत ने बताया कि चीजें एकदम सही तरीके से खत्म हुई थीं। उन्होंने, 'मन में कभी किसी लिए घृणा रहती ही नहीं है। शो खत्म हो गया। आखिरी दिन सबसे साथ मैंने अच्छे से बात की। अगर आप उसके बाद अपने इंस्टाग्राम पर, सोशल मीडिया पर, इंटरव्यू पर चार चीजें जारी रख रहे हैं तो आप जो हमारे बीच में चीजें न्यूट्रल हैं और उसे नेगेटिव कर रहे हैं। वो आप कर रहे हो, मैं नहीं कर रहा। मैं आराम से बैठ के बस देख रहा हूं। आप किस हद तक गिर सकते हैं।'
क्या प्रिंस नरूला सच में 'नैरेटिव सेट' कर रहे हैं, इस बारे में रजत दलाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'नैरेटिव सेट करने की कोशिश लगती है मुझे। उन्होंने कराया है, किसने किया है कि ये औरतों के साथ तमीज से नहीं रहता। हाथ का बहाना देता है। बिना फैक्ट की बात जब आप बार-बार लोगों के आगे करोगे तो उनका नैरेटिव सेट होता है। वो मुझे लगता है कहीं ना कहीं कोशिश की जा रही है। पर प्रिंस करा रहा है या कौन करा रहा है वो मुझे नहीं पता।'
