बॉलीवुड

सनी देओल की 'जाट 2' का निर्देशन करेंगे राजकुमार संतोषी, Gopichand Malineni का पत्ता हुआ साफ?

Rajkumar Santoshi Direct Jaat 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल की 'जाट' मूवी की सफलता के बाद मेकर्स 'जाट 2' बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने अब राजकुमार संतोषी को बतौर डायरेक्टर फाइनल किया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Rajkumar Santoshi Direct Jaat 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं हैं। 'गदर 2' की सफलता के बाद से ही इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े डायरेक्टर्स सनी देओल के साथ फिल्में बना रहे हैं। कुछ महीनों पहले सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी देओल को एक आर्मी ऑफिस के रोल में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। 'जाट' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने फिल्म 'जाट 2' को बनाने का फैसला किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल की 'जाट 2' को गोपीचंद मालिनेनी डायरेक्ट नहीं करेंगे जबकि उन्होंने 'जाट' का निर्देशन किया था।

'जाट 2' को डायरेक्ट करेंगे राजकुमार संतोषी

पिंकविला के सूत्र के मुताबिक गोपीचंद मालिनेनी को साइड कर अब मेकर्स 'जाट 2' का निर्देशन करने के लिए राजकुमार संतोषी से बात कर रहे हैं। टीम को लगता है कि सनी देओल की ऑडियंस को राजकुमार संतोषी अच्छी तरह समझते हैं और वो इस मूवी का निर्देशन करने के लिए परफेक्ट हैं। उनकी कहानी पेश करने के तरीके में इमोशन, एक्शन और मास अपील का भरपूर मिश्रण होता है। ऐसे में अब 'जाट 2' को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर सकते हैं।

'जाट' की बात करें तो इसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुडा, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री के तहत किया गया था। 'जाट 2' से सनी देओल और राजकुमार संतोषी 'घातक', 'घायल' और 'दामिनी' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।

वहीं दूसरी ओर सनी देओल को आने वाले दिनों में फिल्म 'लाहौर 1947' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन भी राजकुमार संतोषी ने ही किया है। 'लाहौर 1947' के अलावा सनी देओल के पास फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article