बॉलीवुड

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? एक्ट्रेस ने मुंबई की गर्मी में पहनी फूली हुई जैकेट, फैंस बोले- 'पक्का खुशखबरी आने..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2024, 12:39 PM IST

Parineeti Chopra pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अभी तक इससे जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, फिर भी उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Parineeti Chopra Pregnancy Rumors

Parineeti Chopra pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Pregnancy) की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फूली हुई पफ्ड जैकेट पहनी हुई, मुंबई की इस गर्मी में किसी को पफ्ड जैकेट पहने हुए देखना काफी अजीब लग रहा है, इस बीच लोगों का मानना है कि शायद एक्ट्रेस अपना पेट छिपाना चाहती हैं, इसी वजह से उन्हें पफ्ड जैकेट डाली हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अभी तक इससे जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, फिर भी उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

लोगों का मानना है कि परिणीति चोपड़ा अब जल्द ही अपनी प्रेग्नेंट की ऑफिशिलयल अनाउंसमेंट भी कर सकती हैं, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 24 सितंबर 2023 को शादी की भी, उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा?

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। पैपराजी ने उन्हें पफ्ड जैकेट पहने स्पॉट किया है। इस जैकेट में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश तो लग ही रही हैं, हालांकि उनका ये लुक काफी सुर्खियों में आ गया है।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता हैं परिणीति अपना बेबी बंप छिपा रही हैं..।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'क्या यह सच में प्रेग्नेंट है?'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article