बॉलीवुड

Ajay Jadeja के प्यार में पागल थीं माधुरी दीक्षित, एक स्कैंडल ने रातोंरात इस कपल के रास्ते कर दिए थे अलग!

How Ajay Jadeja-Madhuri Dixit's Relationship Ended: 90 के दशक के फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और क्रिकेट की दुनिया के बादशाह रहे अजय जडेजा कभी एक-दूसरे से टूटकर प्यार करते थे। एक स्कैंडल की वजह से माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा का रिश्ता कांच की तरह टूटकर बिखर गया था।

Image

Image Credit: Pinterest

How Ajay Jadeja-Madhuri Dixit's Relationship Ended: बॉलीवुड और क्रिकेट के रिश्ते का इतिहास बेहद पुराना रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं मौजूद हैं, जिनका दिल की धड़कन क्रिकेटर्स रह चुके हैं। कई का यह रिश्ता मंडप तक पहुंचने में सफल रहा तो कईयों की प्रेम कहानी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनकर रह गई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऐसी ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी प्रेम-कहानी कभी मुकम्मल नहीं हो पाई। जी हां हम 90 के दशक की 'धक-धक' गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और क्रिकेट की दुनिया के बादशाह रहे अजय जडेजा के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस कपल के राते क्यों और कैसे अलग हुए...

एक शूट के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की पहली बार मुलाकर एक मैगजीन के लिए फोटोशूट के दौरान हुई थी। यह मुलाकात भले ही कैजुअल थी लेकिन अजय जडेजा को माधुरी दीक्षित की खूबसूरत ने पहली नजर ही दीवाना बना दिया था। दोनों के बीच धीरे-धीरे मिलने के सिलसिला शुरू होने लगा था। इसके बाद माधुरी-अजय के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की दोस्ती प्यार में बदलने लगी थी। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा दीवानों की तरह एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

माधुरी संग बढ़ती नजदीकियां डाल रही थीं अजय के खेल पर सर

अपने जमाने में अजय जडेजा क्रिकेट के बादशाह रहे थे। माधुरी दीक्षित से रोजाना मिलना और उनके साथ घंटों समय बिताने का असर अजय जडेजा के क्रिकेट करियर पर पड़ने लगा था। कहा जाता है कि अजय जडेजा की परफॉर्मेस भी पहले जैसी नहीं रही थी। अजय जडेजा के घरवालों को यह चीजें पसंद नहीं आ रही थीं।

अजय जडेजा को बॉलीवुड में लेकर आई थीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के अफेयर की खबरें आने के बाद इस कपल की चर्चा हर जगह होने लगी थी। ऐसा भी सुनने को मिला था कि अजय जडेजा बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते थे। अजय जडेजा की इस इच्छा को जानने के बाद माधुरी दीक्षित ने उनकी बॉलीवुड में आने में मदद की थी। माधुरी दीक्षित पहले से ही बी-टाउन की दुनिया का हिस्सा थीं।

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

हरकोई यह भी जानता था कि अजय जडेजा 90 के दशक के स्टार क्रिकेटरों में से एक थे और उस समय टीम इंडिया के उप-कप्तान भी थे। माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा का करियर बनाने के लिए इंडस्ट्री में मौजूद कई बड़े-बड़े निर्माताओं से भी बात की थी ताकि वो अपने कथित बॉयफ्रेंड का करियर इंडस्ट्री में स्थापित कर सकें।

मैच फिक्सिंग ने हमेशा के लिए अजय-माधुरी के रिश्ते कर दिए थे अलग

अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की लव-लाइफ बेहद ही स्मूथ चल रही थी। लोगों ने कयास लगाने भी शुरू कर दिए थे कि दोनों ने शादी करने का मन बना चुके हैं। इसके बाद साल 1999 में ही अजय जडेजा को लेकर खबर सामने आई कि उनका नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिक्सिंग स्कैंडल में आ गया। इस खबर ने माधुरी दीक्षित को हिला दिया था।

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

Ajay Jadeja and Madhuri Dixit

मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद अजय जडेजा पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस घटना के बाद अजय देवगन और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी भी अंत हो गया। हालांकि काफी सालों के बाद अजय जडेजा को मैच फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट मिल गई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article