बॉलीवुड

संजय कपूर की 'ट्रॉफी वाइफ' बनकर रह गई थीं करिश्मा कपूर !! फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एक्ट्रेस को लेकर किए बड़े खुलासे

Suneel Darshan made big revelations About Karisma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। सुनील दर्शन ने बताया कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर की शादी अचानक संजय कपूर से हुई थी।

Image

Pics Credit: Google

Suneel Darshan made big revelations About Karisma Kapoor: कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रही है। 90 के दशक में करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर एक समय अभिषेक बच्चन की पत्नी बनते-बनते रह गई थीं। अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने जल्दीबाजी में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की और उनकी दूसरी पत्नी बन गईं। करिश्मा कपूर की यह शुरुआत में सही चली लेकिन बाद में उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आने लगी। ऐसे में अब जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने करिश्मा की शादी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर लोग भी हैरान रह गए हैं।

अचानक हुई थी करिश्मा-संजय की शादी

विक्की लालवानी से करते हुए सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर को लेकर कई चीजें बताई। इस दौरान जब सुनील दर्शन से पूछा गया कि संजय कपूर के निधन बाद उनकी बातचीत करिश्मा कपूर से हुई है। सुनील दर्शन ने जवाब देते हुए कहा कि करिश्मा कपूर की लाइफ में जो परेशानियां चल रही थी उन्हें वो पहले दिन से पता थीं। सुनील दर्शन ने यह भी बताया कि वो अपनी शादीशुदा लाइफ से खुश नहीं थीं। आगे निर्माता ने कहा कि कुछ बातें दफन ही रहें तो अच्छा है।

सुनील दर्शन ने आगे कहा कि अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप होने के बाद करिश्मा कपूर की शादी बहुत ही जल्दबाजी में संजय कपूर से की गई थी। यह फैसला अचानक लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी करने का निर्णय इमोशनल होकर लिया होगा। सुनील ने बताया कि शादी होने से पहले संजय कपूर और करिश्मा को कभी भी एक कपल के तौर पर नहीं देखा गया था। कुछ चीजें तो किस्मत में होती हैं।

दिल्ली के कल्चर में फिट नहीं हुई थीं करिश्मा कपूर

सुनील दर्शन से जब पूछा गया कि क्या करिश्मा एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की फैमिली के लिए एक 'ट्रॉफी वाइफ' बनकर रह गई थीं। इस बात पर सुनील दर्शन ने भी हामी भरी। उन्होंने खुलासा किया कि करिश्मा कपूर ने एक ऐसी दुनिया में कदम रख लिया था, जो उनके लिए नहीं बनी थी। वो दिल्ली के कल्चर में खुद को ढाल नहीं पा रही थीं।

करिश्मा कपूर हमेशा से ही एक नार्मल और संस्कृति से जुड़ी हुई थीं। शादी के बाद करिश्मा कपूर भले ही एक आलीशान घर में थीं, जहां अनगिनत कारें थीं लेकिन करिश्मा कपूर इस दुनिया में खुद को खो बैठी थीं। जैसा उन्होंने सोचा वैसा नहीं हुआ था। जिस जिंदगी की उन्हें तलाश थी वहां वो नहीं थी।

करिश्मा कपूर की साल 2003 में संजय कपूर से शादी हुई थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे (एक बेटी और बेटा) हैं। साल 2016 में करिश्मा कपूर का संजय से तलाक हो गया था। हाल ही में संजय कपूर का ब्रिटेन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article