बॉलीवुड

'Kishore Kumar' की बायोपिक के लिए फाइनल हुए Aamir Khan !! अनुराग बसु ने किया अप्रोच

Aamir Khan in Kishore Kumar Biopic: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अनुराग बसु ने आमिर खान को अप्रोच किया है। इस मूवी को करने में आमिर खान ने भी दिलचस्पी दिखाई है।

Image

Aamir Khan in Kishore Kumar Biopic

Aamir Khan in Kishore Kumar Biopic: आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। साल 2022 में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) ने बड़े परदे पर दस्तक दी थी। इस फिल्म को बनाने में आमिर खान ने खूब मेहनत की थी। इसके बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। वहीं दूसरी ओर आमिर खान को लेकर अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनुराग बसु ने अभिनेता को किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अप्रोच किया है।

कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि फिल्म निर्माता किशोर कुमार बायोपिक के लिए रणबीर कपूर को लेने वाले हैं। अब पिंकविला की नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अनुराग बसु ने आमिर खान से संपर्क किया है। किशोर कुमार बायोपिक करने में आमिर खान ने भी रूचि दिखाई है। यह प्रोजेक्ट अनुराग बसु और भूषण कुमार के दिल के बेहद करीब भी है। आमिर खान भी किशोर कुमार के बड़े फैन हैं।

आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह उनकी सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ऑफर हुई है। वहीं दूसरी ओर अनुराग बसु भी इस दिनों कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर की रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article