Bollywood Stars International Yoga Day 2026: आज यानी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई योग करता नजर आ रहा है। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर से योगा करते लोगों के वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने योग को प्रमोट करने के लिए हिस्सा लिया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) समेत कई स्टार्स ने योगासन करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। तो चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स की वीडियो और फोटोज सामने आईं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Salman Khan को लगा तगड़ा झटका, 'काला हिरण' रिलीज रोक पर सुनवाई टली
अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
योग दिवस के अवसर पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी शामिल हुए। दोनों ने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर योगासन किए। अक्षय कुमार ने लोगों को फिट और स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग’ रखी गई है, जिसे देखते हुए यह कार्यक्रम और भी खास रहा। अक्षय कुमार का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने किया योगा
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुरुग्राम में एक खास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ने लोगों के साथ मिलकर योगासन किए और फिट रहने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे और सभी ने शिल्पा के साथ पूरा जोश दिखाते हुए योग किया। शिल्पा शेट्टी की फिटनेस देखने को बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।
सुनील शेट्टी-नील नितिन मुकेश ने कही ये बात
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश ने लोगों को योग करने की सलाह दी। दोनों स्टार्स ने कहा कि योग शरीर के साथ-साथ मन को शांत और मजबूत करने के लिए जरूरी है। इसे डेली रूटीन में शामिल किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामने आए इन स्टार्स के वीडियो और फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
