बॉलीवुड

Indian Pickleball League 2025: पिकलबॉल लीग के तीसरे दिन कृति खरबंदा ने बढ़ाया प्लेयर्स का मनोबल, देखें फोटोज

Indian Pickleball League 2025: हाल ही में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शुरुआत हुई है। इस खेल को लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं। भारत में ये खेल काफी पॉपुलर हो गया है। तीसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा मैच देखने पहुंची। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई है।

Image

pic credit- times network

Indian Pickleball League 2025: हाल ही में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शुरुआत हुई है। दूसरे दिन सोनम बाजवा और नितांशी गोयल मैच देखने पहुंची थी। इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने 'टाइम्स ग्रुप' के एमडी विनीत जैन के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई थी। साथ ही दोनों ने प्लेयर्स का मनोबल भी बढ़ाया। इस बीच तीसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा मैच देखने पहुंची। उनकी भी फोटोज सामने आ गई है, जिन्हें देखकर फैंस गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

कृति खरबंदा ने किया एंजॉय

दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 के तीसरे दिन, कृति खरबंदा इस खेल आयोजन का आनंद लेती नजर आई। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने उन्हें खेल की बारीकियों के बारे में बताया और मार्गदर्शन किया, जिससे अभिनेत्री ने कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत अच्छा समय बिताया। कृति ने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 को अपना समर्थन दिया और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ एक अभ्यास मैच भी खेला। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) को आप तक जूम टीवी और मिरर नाउ पर रोजाना दोपहर 2:30 बजे से देख सकते हैं। [1] डीडी स्पोर्ट्स पर हर रात 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का हाइलाइट्स पैकेज प्रसारित होता है।

पिकलबॉल खेलती हैं नितांशी गोयल

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने जूम टीवी से बातचीत में बताया था कि उन्हें पिकलबॉल खेलना पसंद है और वो ये खेल धीरे-धीरे सीखने की कोशिश कर रही हैं। अदाकारा ने कहा, 'मुंबई में अपने को-एक्टर्स, दोस्तों और डायरेक्टर्स के साथ कई बार खेल चुकी हूं। ये गेम स्ट्रेस दूर करने का बेस्ट तरीका है और हर उम्र का इंसान खेल सकता है। शुरू में लगता है कि बहुत मुश्किल है, लेकिन थोड़ी देर में सीख जाते हैं। मैं अपने पापा के साथ बैडमिंटन बहुत खेलती हूं, इसलिए पिकलबॉल जल्दी समझ आ गया। ये मजेदार भी है और थोड़ा कॉम्पिटिटिव भी कुल मिलाकर पिकलबॉल मस्त गेम है।' वहीं सोनम बाजवा ने भी पिकलबॉल को एंजॉय किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article