Imran Khan Next With Danish Aslam: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के कमबैक की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। फैन्स भी इमरान खान (Imran Khan) को एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस समय जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड डायरेक्टर दानिश असलम ने अपनी नेस्ट मूवी के लिए इमरान खान को फाइनल किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दानिश असलम (Danish Aslam) ने इस खबर की पुष्टि की है। दानिश असलम द्वारा कन्फर्म की गई इमरान खान के कमबैक की खबर ने फैन्स के बीच खुशी पैदा कर दी है।
कन्फर्म हुआ इमरान खान का कमबैक
दानिश असलम ने साझा करते हुए बताया कि वो इमरान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बात करते हुए दानिश असलम ने यह बात कन्फर्म की है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर करने से इनकार कर दिया है। प्रोजेक्ट पर काम जोरों से चल रहो है। चल ही मेकर्स इस प्रोजेक्ट के बारे में सही जानकारी साझा करेंगे।
बताते चलें दानिश असलम ने इमरान खान के साथ फिल्म 'ब्रेक के बाद' में काम किया था। यह प्रोजेक्ट उनका डायरेक्शनल डेब्यू था। इस फिल्म में इमरान खान के साथ दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी अच्छी कमाई करने में सफल नहीं रही थी। इस बीच सयानी गुप्ता और प्रतीक बब्बर स्टारर 'ख्वाबों का झमेला' दानिश असलम का अपकमिंग प्रोजेक्ट है, जिसे निर्माताओं ने 8 नवंबर के दिन रिलीज कर दिया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग कराई गई है।
