बॉलीवुड

Ileana D’Cruz ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, फैंस बोले 'तुम अच्छी मां बनोगी...'

Ileana D’Cruz falunting baby bump: बॉलीवुड अदाकारा इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वो अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इलियाना डिक्रूज की ये तस्वीर फैंस को काफी क्यूट लग रही है, जिस कारण वो इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Image

Ileana D’Cruz baby bump

Ileana D’Cruz falunting baby bump: बॉलीवुड अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने फैंस को पिछले दिनों प्रेग्नेंसी का ऐलान करके चौंका दिया। इलियाना डिक्रूज ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इलियाना (Ileana D’Cruz) ने एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी। इलियाना की इस तस्वीर पर उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैंस ने जमकर बधाई दी और शुभकामनाएं भेजीं। मलाइका अरोड़ा, सामंथा रुथ प्रभु और मृणाल ठाकुर जैसी अदाकाराओं ने इलियान पर जमकर प्यार बरसाया था। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद इलियाना डिक्रूज ने अब अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इस तस्वीर को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इलियाना डिक्रूज ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने सुबह-सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। इस वीडियो में इलियाना डिक्रूज अपने डॉग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए बेड पर लेटी हुई हैं। वीडियो में इलियाना घुटने तक की ड्रेस पहने हुए हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके हाथ में कॉफी का ग्लास है। इलियाना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'इन दिनों मेरी लाइफ कुछ ऐसी है।'

Ileana

Ileana

Ileana 2

Ileana 2

फैंस दे रहे हैं इलियाना डिक्रूज को बधाई

अदाकारा इलियाना डिक्रूज का बेबी बंप इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल होने लगा और फैंस उन्हें बधाई देने लगे। फैंस उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिख रहे हैं, 'इलियाना डिक्रूज भगवान तुम्हारी जिंदगी को ऐसे ही खुशनुमा बनाए रखे।' दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'ये जिंदगी का बेस्ट टाइम है। इस टाइम में तुम खुद को अलग नजरिए से देखोगी और जब मां बनोगी तो तुम्हारा नया जन्म होगा।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article