फैंस दे रहे हैं इलियाना डिक्रूज को बधाई
अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके चेहरे पर कमाल का ग्लो दिखाई दे रहा है, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं। फैंस इलियना डिक्रूज को बधाई दे रहे हैं और बोल रहे हैं वो अपने इस पीरियड को जमकर एन्जॉय करें क्योंकि ये पल दोबारा नहीं लौटेंगे। पहली प्रेग्नेंसी का पीरियड किसी भी हसीना के लिए स्पेशल होता है, जो हमेशा दिल के करीब रहता है।
सिंगल मॉम बनेंगी इलियाना डिक्रूज
अदाकारा इलियाना डिक्रूज जल्द ही सिंगल मदर बनेंगी। इलियाना कुछ वक्त पहले तक रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से इलियाना का नाम किसी के साथ भी नहीं जुड़ा है। अदाकारा सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और जल्द ही सिंगल मदर भी बन जाएंगी। अदाकारा ने जब प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब कई लोग चौंक गए थे लेकिन अब उनकी पिक्चर्स पर सभी प्यार बरसाते हैं।
